वाणिज्य उद्योग मंत्री देवांगन आज कोरबा में विकास कार्याें का करेंगे भूमिपूजन

0
189

रायपुर, 9 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज (शुक्रवार ) शाम 4 बजे नगर निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन के अंतर्गत 01 करोड़ 18 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन करेंगें।

मंत्रीलखनलाल देवांगनआज ओमफ्लैट के सामने डिंगापुर सामुदायिक भवन के पास कोसाबाड़ी जोन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 32 (पूर्व वार्ड) अंतर्गत मेन रोड़ से सामुदायिक भवन तक सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण लागत राशि 14 लाख रुपये, बैगीनडभार बस्ती में कलेक्ट्रेट एटीएम तक पेवर ब्लॉक बिछाने का निर्माण कार्य स्वीकृति राशि 36 लाख रुपये, डिंगापुर भगत समाज मुक्तिधाम में बॉड्री वाल निर्माण लागत 10 लाख रुपये, चंद्रभूषण घर से लल्लन वर्मा घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 7 लाख रुपये, शासकीय उच्चतर माध्यमिक पीडब्ल्यूडी रामपुर कोरबा में साईकल स्टैंड का निर्माण स्वीकृत राशि 6.30 लाख रुपये का भूमिपूजन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here