Thu, Mar 26, 2026
30 C
Gurgaon

टोहाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी सिरसा के युवक को किया गिरफ्तार

फतेहाबाद, 9 मई (हि.स.)। साइबर ठगों की धरपकड़ करते हुए टोहाना पुलिस ने शुक्रवार को सिरसा के एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी मिलकपुर जिला सिरसा के रूप में हुई है। थाना शहर टोहाना प्रभारी इंस्पैक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 29 जनवरी 2025 को तूर नगर, दमकौरा रोड, टोहाना निवासी तिलक राज की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार शाम को उसके मोबाइल पर एसबीआई बैंक का रिडिम प्वाइंट का मैसेज आया। जब उसने ऑनलाइन लिंक खोला तो उसी समय उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये कट गए। जब उसने पैसे निकलने का मैसेज देखा तो उसे अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला। इस पर उसने तुरंत इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में थाना शहर टोहाना पुलिस ने धोखाधड़ी बारे केस दर्ज किया और जांच अधिकारी ने आरोपी बारे अहम सुराग जुटाते हुए उसे काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories