वसई-विरार में 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

मुंबई, 14 मई (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार को सुबह से वसई-विरार में 13 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी वसई-विरार में बनाई गई 41 अवैध इमारतों के सिलसिले में की जा रही है। छापेमारी का अधिकृत ब्योरा ईडी की ओर से अभी तक उपलब्ध नहीं करवाया गया है।

सूत्रों के अनुसार बहुजन विकास अघाड़ी पार्टी के पूर्व पार्षद सीताराम गुप्ता ने वसई-विरार में अग्रवाल, वसंत नगरी क्षेत्र में सर्वे संख्या 22 और 30 के बीच के भूखंडों पर अवैध तरीके से 41 अवैध इमारतें खड़ी की और इन इमारतों में बने फ्लैट ग्राहकों को बेच दिए थे। इस भूमि का कुछ भाग डम्पिंग ग्राउंड और एसटीपी संयंत्रों के लिए आरक्षित था। कुछ जमीन दूसरे व्यक्ति के नाम पर थी। यह अवैध इमारतें जिन जमीनों पर बनीं थीं, उन जमीन के मालिकों ने हाई कोर्ट में गुहार लगाई थी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद इन इमारतों को वसई-विरार नगर निगम ने तोड़ दिया था। इससे यहां करीब ढ़ाई हजार से अधिक लोग बेघर हो गए। इसे देखते हुए ईडी की टीम ने पूर्व पार्षद सीताराम गुप्ता के विरुद्ध मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया और इसी सिलसिले ईडी ने वसई विरार में 13 स्थानों पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया है। छापेमारी का ब्योरा अब तक नहीं मिल सका है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories