Tue, Feb 10, 2026
26 C
Gurgaon

उत्तराखंड के 70 विधानसभा क्षेत्रों को मिला विकास का तोहफा

देहरादून, 14 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 350 करोड़ रुपये की धनराशि को अनुमोदित कर दिया है। इस निर्णय के तहत प्रत्येक विधायक को 5-5 करोड़ रुपये की राशि विधायक निधि से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य योजना के अंतर्गत भी कई अहम विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के लिए पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के देहलचौरी मोटर मार्ग से चामापानी – धौलकण्डी – कांडा मंदिर तक मोटर मार्ग के नव निर्माण के लिए 3 करोड़ 71 लाख़, विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आरसीसी सेतु नवनिर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 44 लाख, रूद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड अगस्तमुनि में खांकरा छातीखाल मोटर मार्ग के किमी 01 से 05 में डीबीएम, बीसी सुदृढ़ीकरण व सड़क सुरक्षा कार्य के लिए रू 4.45 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के तहत विकासखण्ड ऊखीमठ में पंचकेदार श्री मस्ता मदमहेशवर मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग में झूला पुल का निर्माण कार्य के लिए 7 करोइ 28 लाख, टिहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रतापनगर में स्यालगी – जुलाडगांव – डोडक – थापला मोटर मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 61 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मानपुर-काशीपुर आवासीय परियोजना विद्युत आपूर्ति कार्य के लिए 2 करोड़ 18 लाख की धनराशि स्वीकृत की है

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories