शिक्षा मंत्री के बयान पर बंग समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

पूर्वी सिंहभूम, 14 मई (हि.स.)। झारखंड में बांग्लाभाषी समाज ने राज्य सरकार की उपेक्षा और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के विवादित बयान के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। मंत्री ने हाल ही में कहा था, पहले छात्र लाइए, फिर पुस्तक और शिक्षक देंगे, जिससे बांग्लाभाषी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस बयान की झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति के जिला महासचिव जूरान मुखर्जी और अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने कड़ी निंदा की है। बंग समाज के लोगों ने पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर बुधवार को प्रर्दशन किया और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

समिति के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किए गया और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा गया। जूरान मुखर्जी ने कहा कि प्रदेश के 16 जिलों के स्कूलों में हजारों बांग्लाभाषी छात्र हैं, लेकिन बांग्ला किताबों और शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक पहचान संकट में है।

समिति ने मांग की है कि स्कूलों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई तत्काल शुरू की जाए, किताबें और शिक्षक उपलब्ध कराए जाएं तथा बांग्ला भाषा बोर्ड का गठन किया जाए।

आंदोलन के अगले चरण में 19 मई को असम के भाषा शहीद दिवस के अवसर पर धनबाद से बांग्ला जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। बांग्लाभाषी समाज ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories