Wed, Feb 11, 2026
18 C
Gurgaon

नेपाली गैंग ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर की लूटपाट: नौकर दम्पती सहित दो साथियों ने वारदात को अंजाम

जयपुर, 14 मई (हि.स.)। वैशाली नगर थाना इलाके में बुधवार सुबह नेपाली गैंग के नौकर दम्पती सहित उनके दो साथियों ने कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस जानकारी में सामने आया कि गैंग ने नेता की मां और पत्नी को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर सोने—चांदी के जेवरात सहित नकदी लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन नेपाली गैंग के सदस्यों को कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित खंगालने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि वैशाली नगर थाना इलाके के आनंद नगर इलाके के रहने वाले भूमि विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर लूट की वारदात हुई है। जहां मुख्य आरोपित नेपाली नौकर काजल और भरत ने उनकी मां कृष्णा (75) और उनकी पत्नी ममता (43) को चाय में नशीला पदार्थ पिला दी। बेहोश होने के बाद आरोपितों ने दो अन्य साथियों को बुलाकर लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस जानकारी में सामने आया कि कांग्रेस नेता संदीप ने बुधवार सुबह साढ़े सात बजे पहले मां और फिर पत्नी को फोन किया। लेकिन दोनों ने नहीं उठाया। इसके बाद बेटी राजश्री को फोन किया। राजश्री ने कमरे से निकलकर देखा तो दादी और मां दोनों कमरे में बेहोश थी। कांग्रेस नेता फिर पड़ोस में रहने वाले भांजे रोहित को कॉल किया। रोहित ने अपने पिता को भेजा। जहां दोनों महिला बेहोशी हालत में मिलने पर मेट्रो मास हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घटना के वक्त संदीप चौधरी का 13 साल का बेटा राजदीप भी घर पर ही था। बताया जा रहा कि कांग्रेस नेता के परिवार ने नेपाल के रहने वाले पति-पत्नी को 10 दिन पहले ही खाना बनाने के काम पर रखा था। फिलहाल मुख्य आरोपित नौकर पति-पत्नी के साथ उनके दो साथियों की तलाश की जा रही है। जयपुर शहर में नाकाबंदी भी कराई गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories