कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल

0
286

हरिद्वार, 14 मई (हि.स.)। जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल, रुड़की में भर्ती कराया गया है।

हादसा उस समय हुआ जब मेरठ निवासी कार सवार हरिद्वार की ओर आ रहे थे। जैसे ही वाहन ग्राम मंडावली के पास उजाला फैक्ट्री कट के निकट पहुंचा, तभी उनकी कार की आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रॉली के अंदर घुस गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक तथा कार में सवार दोनों व्यक्तियों को अस्पताल रुड़की भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने कार सवार शुभम गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड मोदीपुरम मवाना मेरठ तथा एक अज्ञात को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं। सूचना पर परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here