बोलेरो चोरों से रक्सा व स्वाट टीम की मुठभेड़, एक बदमाश घायल व दूसरे ने किया समर्पण

0
323

चोरी की बोलेरो,तमंचा, कारतूस व मोबाइल बरामद

झांसी, 15 मई (हि.स.)। थाना रक्सा पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम की कार्यवाही के चलते बुधवार देर रात दो बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान उन्हें दबोच लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। तो वही दूसरे ने घबराकर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया और उसके साथी को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की बोलोरो गाड़ी,तमंचा कारतूस,व मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिया।

एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पांच मई को राजेश राय ने रक्सा थाना में अपनी बोलेरो गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। इस घटना का खुलासा करने में लगी रक्सा थाना पुलिस और स्वाट टीम को बुधवार देर रात सूचना मिली कि गाड़ी चोरी करने वाले बदमाश पुनावली से होते हुए मध्यप्रदेश उसी गाड़ी से जा रहे है। इस सूचना पर स्वाट और रक्सा पुलिस वहां पहुंची और घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश में लग गई। तभी बोलेरो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। एक बदमाश अजय उर्फ रिंकू निवासी हरियाणा हाल निवासी मध्यप्रदेश भिवानी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस की स्वाट और रक्सा पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की तो एक गोली अजय उर्फ रिंकू के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं उसके दूसरे साथी दीपक ने घबराकर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से बोलेरो गाड़ी सहित मोबाइल फोन, तमंचा कारतूस आदि बरामद कर लिए है। घायल का उपचार अस्पताल में हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here