Wed, Feb 18, 2026
18 C
Gurgaon

केजरीवाल ने पंजाब में चल रहे ड्रग्स के खिलाफ युद्ध के बीच ‘नशा मुक्ति यात्रा’ की घोषणा की

नई दिल्ली, 16 मई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में चल रहे “ड्रग्स के खिलाफ युद्ध” के बीच शुक्रवार को ‘नशा मुक्ति यात्रा’ की घोषणा की। जिसे राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को खत्म करने के लिए सरकार ने शुरू किया।

इस प्रयास में उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ लोगों के संकल्प को मजबूत करने के लिए ‘नशा मुक्ति यात्रा’ पंजाब के प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुंचेगी।

आआपा के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आज से पंजाब में नशा मुक्ति यात्रा शुरू हो रही है। यह यात्रा पंजाब के हर गांव और हर वार्ड में जाएगी। इस यात्रा के जरिए अब लोगों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ा जाएगा। हर गांव और हर वार्ड में लोग शपथ लेंगे कि वे खुद नशा नहीं करेंगे। इलाके में किसी को नशा नहीं बेचने देंगे और नशे के आदी लोगों का इलाज कराएंगे और उन्हें नशे की लत से बाहर निकालेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं। पंजाब परिवार के तीन करोड़ सदस्य अब यह सुनिश्चित करेंगे कि वे पंजाब से नशे की लत को खत्म करें।

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीने में पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ दी है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories