धोखाधड़ी कर जमीन की खरीद-फरोक्त करने वाला फरार आरोपित चढा पुलिस के हत्थे

0
220

हरिद्वार, 16 मई (हि.स.)। फर्जी दस्तावेज से जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले फरार चल रहे आरोपित को लक्सर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल को सुमित कुमार (पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम महाराजपुर कला, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार) ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपित पंकज कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार पर षड्यन्त्र कर धोखाधड़ी से फर्जी फोटो व हस्ताक्षर कर उसकी जमीन का बैनामा पकंज कुमार के नाम करने के सम्बन्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपित कपिल कुमार पुत्र कमल सिह निवासी ग्राम महाराजपुर कला, कोतवाली लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपितों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here