Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

अनु अग्रवाल का बड़ा खुलासा, फिल्म ‘आशिकी’ के लिए दशकों बाद भी नहीं मिला पूरा मेहनताना

अभिनेत्री अनु अग्रवाल 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बनी थी। अपनी मासूमियत और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अनु को उस समय फिल्मों और विज्ञापनों के ढेरों ऑफर मिले थे, लेकिन एक गंभीर सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। इस हादसे के बाद वे लंबे समय तक कोमा में रहीं और अपनी याददाश्त तक खो बैठीं। समय के साथ उन्होंने आध्यात्म की ओर रुख किया और किसी तरह जीवन बिता रही है। अब वर्षों बाद अनु अग्रवाल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म ‘आशिकी’ के लिए उन्हें आज तक पूरा मेहनताना नहीं मिला है।

दिए इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने कहा, “उस समय इंडस्ट्री पर दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों का राज था। इंडस्ट्री में आने वाला सारा पैसा अंडरवर्ल्ड से आता था। मुझे फीस का केवल 60 प्रतिशत ही मिला है, लेकिन कोई बात नहीं। आशिकी के बाद मैंने खूब कमाया। मॉडलिंग में मैंने और भी ज्यादा कमाया। मैं कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर बनी। उस समय कोई भी एक्टर ब्रांड एंबेसडर नहीं होता था। केवल सुनील गावस्कर जैसे लोग ही एंबेसडर बनते थे। ठीक है, मुझे पूरा पैसा नहीं मिला, मुझे लगता है कि मैंने उन्हें तोहफे में दे दिया।”

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में आगे कहा, “यह बहुत बुरा कारोबार था। आज मैं इसका हिस्सा नहीं हूं। अगर मैं आज इंडस्ट्री में वापस आऊं, तो मुझे लगता है कि यह पहले से भी बदतर होगा। उस समय सब कुछ टेबल के नीचे होता था। दाऊद जैसे लोग थे। यह पूरी तरह से अलग दृश्य था।”

अनु अग्रवाल अब एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं। 1999 में एक दुर्घटना के कारण उनकी याददाश्त चली गयी। बाद में वह आध्यात्म के मार्ग पर चल पड़ीं। वह झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर योग की शिक्षा देती हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories