Thu, Mar 12, 2026
23 C
Gurgaon

पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर के पैर में लगी गोली

कानपुर, 25 मई (हि.स.)। पनकी थाना क्षेत्र में शातिर चोर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी। शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार सवार को रोकने का प्रयास किया। तो उसने भागते हुए पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले पनकी में हुई बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ पूर्व में ग्यारह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कपिल देव ने बताया कि शिवराजपुर निवासी शिव नारायण उर्फ शीलू पर 11 आपराधिक मामले दर्ज है। बीती 19 मई को उसने अपने गिरोह के साथ पनकी के रहने वाले हरिओम के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपित के खिलाफ सचेण्डी, चौबेपुर, शिवराजपुर, बिठूर, कल्याणपुर और अकबरपुर थाने में मामले दर्ज हैं।

मुखबिर और सर्विलांस के जरिये पुलिस को सूचना मिली कि देर रात शातिर शिव नारायण उर्फ शीलू इंडस्ट्रियल एरिया पनकी में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा है। इसी दौरान पनकी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए उसे रोका लेकिन उसने पुलिस टीम पर ही फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर पर गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त होने वाली एक कार, तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories