बारिश में एसीपी कार्यालय के कमरे की छत गिरी, दबने से दरोगा की मौत

0
304

दिल्ली में शनिवार/रविवार की रात करीब ढाई बजे हुई मूसलाधार बारिश के कारण एसीपी अंकुर विहार के इन्दरपुरी स्थित कार्यालय में बने कमरे की छत गिर गयी। जिसमें दबने से वहां मौजूद दरोगा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा के शव की कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। दरोगा का नाम वीरेंद्र कुमार मिश्रा था और वह एसीपी अंकुर के पेशकार थे। वह कमरे में सो रहे थे। थे। बारिश के कारण कमरे की छत गिर गयी। जिसमें वह दब गए। सुबह को उनकी मौत का पता चला।

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा कार्यालय में ही सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते उनके कार्यालय के एक कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। रविवार सुबह पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग एसीपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वीरेंद्र कुमार को मलबे से निकाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया।उधर दरोगा की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है।

एसीपी ने बताया कि दरोगा के परिजनों व संबंधित अधिकारियों को अवगत कर दिया गया है। आगे की विधिक करवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here