युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

0
213

पूर्वी सिंहभूम, 28 मई (हि.स.)। सोनारी स्थित सरदार अखाड़ा इलाके में 23 वर्षीय युवक शाहिल मुंडा ने मंगलवार देर रात फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

शाहिल मुंडा पेशे से साउंड डीजे का काम करते थे और अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके अचानक इस कदम से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं। परिजनों का कहना है कि शाहिल मेहनती और खुशमिजाज स्वभाव के थे, जिससे किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है।

फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस शाहिल के मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि खुदकुशी के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here