फारबिसगंज एसडीओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

0
265

फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बुधवार को नव पदस्थापित एसडीओ रंजीत रंजन ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों को साझा किया गया।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए के रिक्त पद पर नियुक्ति का अनुरोध किया गया।साथ ही मासिक पोलिंग डाटा साझा करते हुए एसडीओ ने मतदाता से संबंधित प्रारूप संबंधित जानकारी दी।एसडीओ रंजीत रंजन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए और मतदाताओं को संख्या बढ़ाने की दिशा में आए मतदाताओं को जोड़ने की अपील की गई।स्वीप सहित अन्य मतदान से संबंधित कार्य योजना को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here