प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की मां, पति ने थाना में दिया आवेदन

भागलपुर, 28 मई (हि.स.)। जिले में जोगसर थाना क्षेत्र से एक चार बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। घटना के बाद पति ने बुधवार को जोगसर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मामला सामने आते ही थाने में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पीड़ित पति रामचंद्र तूरी ने बताया कि उसकी पत्नी बिना देवी का पिछले कुछ वर्षों से छोटी साहेबगंज निवासी टिंकू चौधरी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। लेकिन मोहल्लेवासियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करा दिया गया था। पत्नी ने उस समय वादा किया था कि वह टिंकू से कोई संबंध नहीं रखेगी। बावजूद इसके, वह लगातार टिंकू के संपर्क में रही।

रामचंद्र के मुताबिक, टिंकू चौधरी उसकी गैरमौजूदगी में अक्सर उसके घर आता था। जब उसने इसका विरोध किया, तो टिंकू ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रामचंद्र ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बच्चों ने भी पुष्टि की कि उनकी मां टिंकू के साथ घर छोड़कर चली गई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही जोगसर थाना परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसे संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद संजय सिन्हा मौके पर पहुंचे और रामचंद्र के परिवार को समझा-बुझाकर शांत कराया।

वार्ड पार्षद ने आश्वासन दिया कि परिवार को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी और पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोगसर थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी टिंकू चौधरी और फरार महिला की तलाश की जाएगी और मामले में कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories