Tue, Mar 10, 2026
25 C
Gurgaon

बनगांव थाने पर भीड़ का हमला, आरोपित को मानसिक विक्षिप्त बताने पर उठे सवाल

बनगांव पुलिस थाना उस समय अफरा-तफरी का केंद्र बन गया जब बुधवार रात को एक भीड़ ने वहां धावा बोल दिया। इस भीड़ का मकसद था – उस आरोपित को छुड़ाना, जिस पर चार लोगों को चाकू मारने का आरोप है। दावा है कि हमलावर मुस्लिम है और उसने चाकू लेकर दूसरे समुदाय के चार लोगों को यूं ही मौत के घाट उतारने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम में जो बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली रही, वह थी पुलिस की प्रतिक्रिया। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपित को ‘मानसिक रूप से अस्थिर’ करार दे दिया।

इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बंगाल पुलिस के पास अब एक नया तरीका आ गया है — जैसे ही मामला गर्म होता है, आरोपित को ‘मानसिक विक्षिप्त’ बता दिया जाता है। उन्होंने पूछा, “अगर आरोपित वास्तव में मानसिक रूप से अस्थिर था, तो फिर भीड़ थाने पर हमला कर उसे छुड़ाने की कोशिश क्यों करती?”

मालवीय के अनुसार, यह प्रतिक्रिया न सिर्फ हड़बड़ी में दी गई लगती है, बल्कि इससे यह संदेह भी पैदा होता है कि कहीं पुलिस कोई गहराई से जुड़ा मामला छिपाने की कोशिश तो नहीं कर रही। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की प्रवृत्ति बंगाल पुलिस की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस ने अब तक भीड़ के हमले को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। बंगाल पुलिस की ओर से ट्वीट करके वाली इतना बताया गया है कि जिस व्यक्ति ने चाकू से हमला किया वह मानसिक विक्षिप्त है और उसे छुड़ाने के लिए जिस भीड़ ने हमला किया था, उनमें से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories