Thu, Mar 5, 2026
26 C
Gurgaon

सोनीपत: गर्मी में सेवा और संस्कृति की मिसाल बने गांव: कृष्णा गहलावत

सोनीपत, 29 मई (हि.स.)। गर्मी के मौसम में धार्मिकता और

समाज सेवा का समन्वय किस तरह समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरता है।

इसका उदाहरण गुरुवार

को राई हलके के दो गांवों में देखने को मिला। राई से विधायक कृष्णा गहलावत ने गांव

खेड़ी मनाजात व सेवली में ज्येष्ठ माह के धार्मिक आयोजनों में शिरकत कर ग्रामीणों की

सराहना की।

विधायक ने पहलवान मुकेश पटवारी

द्वारा बनवाई गई भाई-भाई प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में प्याऊ

लगाना एक बड़ा धार्मिक और सामाजिक कार्य है, जिससे राहगीरों व बाजार आने-जाने वालों

को राहत मिलती है और शुद्ध पेयजल उपलब्ध होता है।

उन्होंने इसे समाज सेवा की भावना

को प्रकट करने वाला कदम बताया।

इसके पश्चात विधायक सेवली गांव

के शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल हुए और ग्रामीणों संग प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने अनेक स्थानीय समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनमें शिव मंदिर

में शेड निर्माण, दादा थान के रास्ते को पक्का करवाना, औरंगाबाद-खेवड़ा मार्ग पर जल

निकासी दुरुस्त करना, अधूरी फिरनी को पूरा करना, गांव पार्क में ट्रैक और टीन शेड बनवाना,

स्टेडियम हॉल की मरम्मत और खेडी से मुनीरपुर मार्ग की मरम्मत शामिल थीं।

विधायक ने समस्याएं सुनने के बाद

संबंधित विभागों को सभी कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने के आदेश दिए।

इस मौके पर बड़ी

संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें जखोली मंडल अध्यक्ष

शेखर आंतिल, सरपंच प्रशांत, मीडिया सचिव योगेश पाराशर सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

यह आयोजन संस्कृति का सम्मान था, सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणास्रोत भी रहा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories