पांच अपराधी गिरफ्तार, चार लाख नकद सहित अन्य सामान बरामद

0
228

लातेहार, 30 मई (हि.स.)। लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छिपादोहर थाना क्षेत्र से अंतर जिला आपराधिक गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों में शुभम कुमार मेहता, धीरज कुमार सिंह ,रोहित कुमार पटेल और आजाद अंसारी सभी गढ़वा के रहने वाले हैं। जबकि हरिनंदन कुमार गारू का रहने वाला है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लोगों से लूटे गए लगभग चार लाख रुपये नगद सहित अन्य सम्मान भी बरामद हुआ।

शुक्रवार को छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अपराधी गिरोह के जरिये पिछले कुछ दिनों से डाल्टेनगंज- महुआडांड़ सड़क पर लूटपाट तथा अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।

इसी बीच गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली कि छिपादोहर थाना क्षेत्र के बक्सा मोड़ के पास कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के बाद पुलिस की टीम गठित की गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर अपराधी भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर एक महिला से लूटे गए चार लाख रुपये नगद सहित अन्य लूट कांड में लूटे गए सामानों को बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त लुटेरे स्थानीय अपराधियों की मदद से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। इनकी गिरफ्तारी से अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here