बलरामपुर : 11 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 330 किलो महुआ लाहन के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

0
272

बलरामपुर, 30 मई (हि.स.)। जिला आबकारी अधिकारी एस. के. सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिले के थाना रामानुजगंज अंतर्गत एक प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी ने आज बताया कि, थाना रामानुजगंज के अंतर्गत रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 06 निवासी उमेश रवि के पास से 11 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 330 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी सूर्यवंशी ने बताया कि, अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन तथा सार्वजनिक जगहों पर मदिरापान और राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के किनारे संचालित होटल, ढाबा में शराब रखने, पीने एवं पिलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आबकारी अधिकारी ने बताया है कि, अवैध मदिरा के संबंध में आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07831-299241 एवं टोल फ्री नम्बर 14405 पर सूचित किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here