Fri, Feb 20, 2026
17 C
Gurgaon

हिसार: काेहरे में टकराए दाे वाहन, थाना प्रभारी समेत चार घायल

देर रात हांसी के जींद चौक पर हुआ हादसा, छापा मारने जा रही थी पुलिस

हिसार, 6 जनवरी (हि.स.)। जिले के हांसी उपमंडल में धुंध के कारण दोनों वाहनों

की टक्कर में एसएचओ सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक

अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रैफर कर

दिया गया। घायलों में दो पुलिस कर्मचारी व दो अन्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात हांसी के जींद चौक के नजदीक पुलिस की गाड़ी

और एक कार की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियां बुरा तरह

से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में पुलिस की गाड़ी में सवार दो पुलिस कर्मियों और कार

में सवार दो युवकों को गंभीर चोट आई है। उन्हें देर रात ही हांसी के नागरिक अस्पताल

में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने चारों का इलाज कर उन्हें हिसार रेफर कर दिया। पुलिस

की गाड़ी में सवार एसएचओ सुमेर सिंह के पैर में गहरी चोट आई है और साथ में दूसरे पुलिस

कर्मी को भी चोट आई है। कार में सवार दो युवकों में से एक के मुंह व सिर पर तथा दूसरे

के पैर में चोट लगी है।

डीएसपी रविन्द्र सांगवान ने सोमवार को बताया कि उनकी टीम देर रात को कहीं पर

छापा मारने जा रही थी। जैसे ही उनकी टीम जींद रोड पर पहुंची तो सामने से आ रहीं कार

से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई, जिससे एसएचओ सुमेर सिंह सहित एक पुलिस कर्मी भी घायल

हो गया। कार में सवार युवकों की पहचान हांसी के ही रहने वाले गणेश और सोनू के रूप में

हुई है। वह दोनों भी इस हादसे में घायल हो गए। डीएसपी रविन्द्र सांगवान ने बताया कि

यह हादसा रात में पड़ रही धुंध के कारण हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही आधा दर्जन

के करीब पुलिस की गाड़ियां नागरिक अस्पताल में पहुंच गई। घायलों का इलाज जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories