सड़क पर स्टंट के आरोप में छह गिरफ्तार

0
354

गुवाहाटी, 31 मई (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर की यातायात पुलिस ने दो कारों पर स्टंट करने के आरोप में 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया है कि गुवाहाटी ट्रैफिक की एक टीम ने ब्रह्मपुत्र के पास एलिवेटेड कॉरिडोर ब्रिज पर चलती कार के ऊपर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह कृत्य, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। चलती कर पर स्टंट करने के आरोप में पुलिस ने 6 युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान धारापुर के मोहम्मद पिंकू अली (22) और गारीगांव के मोहम्मद आकिब जावेद (21), मोहम्मद रियाज अहमद (20), मोहम्मद आशिक अली (25), मोहम्मद आकिब अली (21) और मोहम्मद साहिद अली (20) के रूप में हुई है।

जांच में पता चला कि स्टंट में इस्तेमाल वाहन सिक्स माइल और उज़ानबाजार स्थित ट्रैवल एजेंसियों से किराए पर लिए गए थे। दोनों कारों को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here