अमेरिका ने चीन पर समझौते के उल्लंघन का आरोप मढ़ा, व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी

0
415

वाशिंगटन, 31 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ट्रंप की इस तीखी आलोचना से समझौते की स्थिरता पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। साथ ही दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध फिर से शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।

एबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, ट्रंप ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट में कहा, “चीन ने हमारे साथ समझौते का पूरी तरह उल्लंघन किया है।” ट्रंप की यह टिप्पणी यूएस ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के गुरुवार रात फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार के बाद आई है। उन्होंने साक्षात्कार में अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता के बारे में निराशा व्यक्त की थी। बेसेंट ने कहा था कि अगले हफ्ते राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात हो सकती है।

ट्रंप और बेसेंट की टिप्पणी के बाद शुक्रवार सुबह शुरुआती कारोबार में अमेरिकी शेयरों में थोड़ी गिरावट आई। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में अमेरिका और चीन के बीच हुए व्यापार समझौते में दोनों देशों ने टैरिफ में कटौती की गई थी। इससे शेयर बाजार में उछाल आया और वॉल स्ट्रीट पर मंदी के पूर्वानुमानों में नरमी आई।

अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर टैरिफ को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 फीसद करने पर सहमति जताई, जबकि चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ को 125 फीसद से घटाकर 10 प्रतिशत करने की प्रतिबद्धता जताई थी। कहा गया था कि कम किए गए टैरिफ 90 दिनों तक लागू रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here