Thu, Mar 5, 2026
21 C
Gurgaon

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई और सफलता व समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में अनेकों योगदान दिए हैं।

राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! इस युवा राज्य में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक तथा तकनीकी विकास का जीवंत आधुनिक पारिस्थितिकी तंत्र है। मेरी कामना है कि तेलंगाना के लोग प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ें।”

उपराष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी दृढ़ता और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के लिए जाने जाने वाले इस राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जो विकास और कल्याण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य और इसके लोग आने वाले वर्षों में और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करते हुए निरंतर प्रगति करते रहें।”

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पिछले एक दशक में एनडीए सरकार ने राज्य के लोगों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के अद्भुत लोगों को बधाई। राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में अनेकों योगदान दिए हैं। पिछले एक दशक में एनडीए सरकार ने राज्य के लोगों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। राज्य के लोगों को सफलता और समृद्धि की शुभकामनाएं।”

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना राज्य का आज 9वां स्थापना दिवस है, जिसे पूरे राज्य में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 02 जून 2014 को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना एक नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories