(अपडेट) बाराबंकी सड़क हादसे में गाेंडा जिले के एक ही परिवार के हैं सभी चार मृतक

0
489

बाराबंकी 2 जून (हि.स.)। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकट चंचल आंचल ढाबे के पास सुबह हुए ट्रक व आर्टिगा कार की टक्कर में कार सवार मृतकों की पहचान हो गई है। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है। जबकि दो बच्चों समेत एक अन्य महिला गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया।

हादसा सोमवार सुबह 5:30 बजे लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग चंचल आंचल ढाबे के पास हुआ था। ट्रक व कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस की 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवायागया। कार सवार मृतकों में सुधीर मौर्या (35), उनकी पत्नी शांति मौर्या (33), रमाशंकर मौर्या( 38) और ड्राइवर अयान कुरैशी शामिल है। वहीं घायलों में पूजा कुशवाहा (32), अक्ष (9) व अनवी (5), गंभीर घायल हैं। ये सभी एक ही कार से कानपुर अपने रिश्तेदार की रिसेप्शन समारोह में गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में हुआ। कोतवाल अनिल पांडे ने बताया कि मृतकों के घर वालों को सूचित कर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here