Mon, Mar 16, 2026
27 C
Gurgaon

रेवाड़ी में डीएलएसए ने किया गया ‘साथी अभियान’ का शुभारंभ

रेवाड़ी, 2 जून (हि.स.)। रेवाड़ी में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘साथी अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद और उपेक्षित निराश्रित बच्चों तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। अभियान के अंतर्गत एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो बच्चों की पहचान, आधार कार्ड पंजीकरण, प्रशिक्षण और अन्य सहायता सेवाओं के समन्वय का कार्य करेगी।

सीजेएम अमित वर्मा ने सोमवार को बताया कि साथी अभियान का मुख्य उद्देश्य रेवाड़ी जिले के कमजोर और उपेक्षित निराश्रित बच्चों की कानूनी पहचान स्थापित करना है, ताकि वे अपने मौलिक अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके अंतर्गत बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे, उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा उन्हें विभिन्न सरकारी सेवाओं से जोड़ा जाएगा।

इस अभियान की जिला स्तरीय समिति में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, तहसीलदार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, किशोर पुलिस इकाई के अधिकारी, चाइल्ड केयर संस्थाओं के प्रतिनिधि, पैनल अधिवक्ता, डीएलएसए के पैरा लीगल वॉलंटियर्स तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि साथी अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रशासनिक इकाइयों, संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जागरूक नागरिकों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है, ताकि कोई भी बच्चा उपेक्षित न रह जाए और वह समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories