बाबा श्यााम ने दिए तिलक श्रृंगार दर्शन

0
414

रांची, 2 जून (हि.स.)। हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में सोमवार की सुबह पट खोल कर बाबा के नियमित पूजन कर सुबह मंगला आरती की गई। मंगला आरती के बाद श्रृंगार के लिए कुछ देर के लिए पट लगाए गए। इसके बाद श्याम बाबा ने भक्तों को श्यामल रूप में प्रातः श्रृंगार दर्शन दिए। दोपहर की विश्राम आरती के बाद पट लगाकर बाबा श्याम को विश्राम कराया गया।

दोपहर के बाद मंडल के मंत्री श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में बाबा का केसर चंदन तिलक श्रृंगार किया। वैदिक मंत्रों के साथ मंदिर के आचार्य के साथ श्याम सुंदर शर्मा ने बाबा का अद्भुत तिलक श्रृंगार किया।

उल्लेखनीय है कि अमावस्या स्नान के बाद बाबा श्यामल रूप में अपने भक्तों को दर्शन दे रहे थे। खाटू धाम के परंपरा के अनुसार रांची श्याम मंदिर में भी केसर चंदन तिलक श्रृंगार किया गया। लाल गुलाब, रजनीगंधा, गुलबहार और तुलसीदल की मालाओं से बाबा को सजाया गया। नवीन पोशाक पहनाकर पंचमेवा का भोग लगाया गया। शाम में बाबा श्याम ने श्रद्धालुओं को रजत सिंहासन पर भक्तों को अपना अद्भुत तिलक श्रंगार दर्शन दिया।

इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद और पंचमेवा भोग का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here