सोशल मीडिया पर न डालें कुर्बानी का फोटो : सैयद अख़्तर चिश्ती

0
199

औरैया, 02 जून (हि. स.)। ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया के सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मिया चिश्ती ने मुस्लिम समुदाय के आने वाले पर्व ईद-उल-जुहा (बक़रीद) को लेकर प्रेस नोट जारी कर लोगों से क़ुरबानी के दौरान कुछ खास बातों पर अमल करने तथा दूसरों को भी करवाने की अपील की है।

सोमवार को सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मिया चिश्ती ने जारी किए गए प्रेस नोट में कहा कि इस साल बकरीद 10,11,12 जिलहिज्जा 1446 हिजरी मुताबिक 7,8,9 जून दिन शनिवार, इतवार, सोमवार को होगी जिसकी उन्होंने तमाम लोगों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि कुर्बानी के लिए जानवर को खरीदकर लाने के बाद उसकी नुमाइश न करें सिर्फ अल्लाह की रज़ा और सवाब की नीयत से क़ुरबानी करें।क़ुरबानी उन्ही जानवरों की करें जिन पर हुकूमत की तरफ से कोई भी कानूनी पाबंदी नही है। सड़क पर या आम रास्ते में न करें अगर घर के अंदर जगह न हो तो पर्दा लगाकर या किसी बंद जगह पर करें और कुर्बानी का खून नालियों में न बहायें बल्कि गढ्ढा खोदकर उसे मिट्टी डालकर दफन कर दें। जानवर की वो चीजे जिनका खाना जायज नही है उसे कूड़ेदान में या आम सडक पर हरगिज न फेंकें उसे जमीन में दफन कर दें। उन्होंने जानवरों की कुर्बानी करते वक्त की फोटो लेने व उसको सोशल मीडिया पर डालने से भी मना किया है।

उन्होंने कहा अपने गाँव,कस्बे व शहर में अमन व् शांति बनाये रखे ऐसा कोई काम न करें जिससे दूसरों को तकलीफ पहुंचे और अगर आपको कुर्बानी करने में किसी भी तरह की कोई रुकावट आती है तो जिला प्रशासन या स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर उन्हें अवगत कराकर प्रशासन का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here