अनियंत्रित डंपर ने दो महिलाओं को रौंदा, मौत

रायबरेली, 02 जून(हि. स.)। मौरंग से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने सोमवार को दो महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि चमत्कारिक रूप से 9 महीने का बच्चा बाल बाल बच गया।

मामला सरेनी थाना क्षेत्र के धूरे मऊ चौराहा गल्ला मंडी के पास का है। मृतका के भाई अशोक कुमार ने बताया कि उसका भाई आलोक कुमार पुत्र शिवनाथ ग्राम बरुआ बाग मुजरा रमईपुर थाना सरेनी मोटर साइकिल से भाभी नीतू देवी(39) पत्नी अशोक कुमार व अंजू देवी (25) पुत्री शिवनाथ धुरेमऊ गाँव के पास सेमरी जाने वाले वाहन का इंतजार कर रहा था। अचानक एक तेज रफ्तार डंपर आया और उसने दोनों महिलाओं को कुचल दिया। जिससे उसकी भाभी व बहन की दर्दनाक मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि, युवक सड़क किनारे मोटर साइकिल खड़ी करके लघुशंका करने बगल गया था, तभी यह हादसा हो गया। दोनों महिलाओं का शव सड़क पर क्षत विक्षत हो गया। टक्कर के बाद महिला की गोद में 9 महीने के मासूम बच्चा छिटक कर दूर जा गिरा। जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है। सरेनी थाना क्षेत्र प्रभारी शिवाकान्त पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि एक बच्चा सुक्षित है। चालक की तलाश की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories