हमीरपुर के भोरंज में सड़क हादसे व्यक्ति की मौत

0
346

हमीरपुर, 02 जून (हि.स.)। जिला हमीरपुर के तहत भोरंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुंडखर के समीप हुआ, जहां एक छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

भोरंज थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रशांत सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में दो लोग सवार थे। हादसे में 65 वर्षीय अमर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है।

दुर्घटना में दूसरा व्यक्ति हल्की रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के कारण क्षेत्र में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here