झारखंड में प्रचंड गर्मी, कई जिलों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के करीब

0
591

रांची,3 जून (हि.स.)। झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। राज्य में फिर एक बार प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है।

राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी कुछ और दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ेगी। 10 जून के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के सक्रिय होने के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के उत्तरी और इससे लगे मध्य भागों में कहीं – कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश साहेबगंज जिले के राजमहल में 32.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोड्डा में 38.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, जमशेदपुर में 38.1, डालटेनगंज में 38.4, बोकारो में 37.5, चाईबासा में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here