काजीरंगा में जोड़े गये छठे क्षेत्र का 40 प्रतिशत हिस्सा बाढ़ में डूबा

0
209

शोणितपुर (असम), 03 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा में शामिल किये गये छठे क्षेत्र में फिर से बाढ़ का कहर बरपरा है। ब्रह्मपुत्र नद के उत्तरी किनारे पर स्थित जामुगुरीहाट के दक्षिण क्षेत्र में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के छठे संयोजन क्षेत्र का 40 प्रतिशत क्षेत्र बाढ़ के पानी में डूब गया है।

महाबाहु ब्रह्मपुत्र और घिलाधारी नदी के बाढ़ के कारण राष्ट्रीय उद्यान में शामिल किये गये छठा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। दूसरी ओर बाढ़ के समय उद्यान में शामिल किय गये छठे क्षेत्र में रहने वाले वन्यजीवों को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे, इस पर वनकर्मियों की पैनी नज़र है।

उद्यान में वन्य जीवों के निवास स्थान के साथ-साथ खाद्य की तलाश में ऊंचे स्थान पर जाने के दौरान वन्यजीवों को किसी अवैध शिकारी के हमले का शिकार न होना पड़े, इसके लिए वनकर्मी दिन-रात सतर्क रहते हुए निगरानी अभियान चला रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here