झज्जर : सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम का चयन

0
284

झज्जर, 3 जून (हि.स.)। सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम की खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। एचएल सिटी बहादुरगढ़ स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में सीनियर नेशनल के लिए मंगलवार को हरियाणा की टीम के लिए खिलाड़ियों का टाइम ट्रायल लिया गया। टाइम ट्रायल के आधार पर अलग-अलग इवेंट्स के लिए तैराकों का चयन किया गया है।हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री की देखरेख में ट्रायल प्रक्रिया संपन्न हुई। ट्रायल की शुरुआत भी अनिल खत्री ने सिटी बजाकर करवाई। ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से सैंकड़ो तैराक पहुंचे थे। चयन प्रक्रिया एसएफआई के तय मानकों के तहत करवाई गई। सीनियर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता इस बार उड़ीसा के भुवनेश्वर में 22 से 26 जून तक आयोजित की जा रही है। अनिल खत्री ने बताया कि सीनियर नेशनल में पिछली बार हरियाणा के हिस्से में एक पदक आया था। लेकिन इस बार खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत करके बहुत अच्छी तैयारी की है इसलिए लड़कों और लड़कियों, दोनों श्रेणियों में हरियाणा के तैराक पदक अवश्य हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा तैराकी संघ के प्रयास से तैराकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए काम हो रहा है।सब जूनियर और जूनियर लेवल पर तैराक बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं जो आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीनियर ग्रुप में अधिक मजबूती से हरियाणा व देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सदस्य सुरेश जून, तैराकी सीनियर कोच साई जाधव, पदमपाल, कृष्ण मुरारी, विशाल, बंटी, प्रकाश कादयान, रामस्वरूप, रविन्द्र , एके पंडित, प्रवीण और चेतन सहित काफी संख्या में कोच और अभिभावक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here