अशोक पांडेय दाेबारा बने संगठन जिला रक्सौल के भाजपा अध्यक्ष

0
647

पूर्वी चंपारण,06 जनवरी (हि.स.)। रक्सौल जिला भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर सोमवार को सुगौली के काशी गोदावरी भवन के सभागार मे पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यालय से नामित चुनाव प्रभारी रामदयाल शर्मा ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अशोक पाण्डेय के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन कर श्री पाण्डेय को संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष पद के दुबारा चुना।

बैठक में सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी,रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा,प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल,पूर्व विधान पार्षद बब्लु गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, ध्रुव प्रसाद,जितेंद्र कुशवाहा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकाश शर्मा, रामइकबाल प्रसाद,अखिलेश गुप्ता,प्रमोद शंकर सिंह,लालबाबू सिंह,भरत सिंह,अजय पटेल,गंगा राम,सोनालाल सहनी,अवध पटेल,राजेश्वर ठाकुर,लक्ष्मी सर्राफ,योगेंद्र पूरी,शंभु यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here