पांच बदमाशों ने की सीएसपी संचालक से दिनदहाडे 2.41 लाख रूपये की लूट

0
467

अररिया 06 जनवरी(हि.स.)। रानीगंज थाना क्षेत्र के जगता बाजार से आधा किमी पश्चिम कल्वर्ट के पास अपराह्न 4 बजे के करीब ओवरटेक कर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर एक सीएसपी संचालक से 2 लाख 41 हजार नगद व एक मोबाइल का लूटपाट कर फरार हो गये। घटना सोमवार को उस वक्त घटी है।

सीएसपी संचालक स्व युगेश्वर दास के पुत्र रामकृष्ण दास पप्पू अपने घर महथावा बाजार से रुपए की निकासी के लिए जगता स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा पहुंचकर 2.41 लाख का निकासी किया।इसके उपरांत सभी रुपए को डिक्की में रखकर अपने घर महथावा की ओर निकल पड़ा।जैसे ही सीएसपी संचालक जगता बाजार से आधा किलोमीटर पश्चिम कल्वर्ट के पास पहुंचा एक अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे घेर लिया इसके उपरांत एक बाइक पर सवार दो अन्य अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर मारपीट कर जख्मी करते हुए डिक्की मे रखे रुपये एवं जेब में रखे मोबाइल को लेकर फरार हो गया। बदमाशों ने हथियार के बल पर पहले बाइक को रुकवाया व चाभी को खेत में फेंक दिया। इसके बाद सीएसपी संचालक के साथ ‌लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। लूटकांड को अंजाम देने के बाद पांचो बदमाश दो अपाचे बाइक से भागने में सफल रहा।

महथावा बाजार स्थित बैंक ऑफ बडौदा के सीएसपी संचालक पीड़ित रामकृष्ण दास पप्पू ने बताया लूटपाट की घटना के बाद रानीगंज थाना में आवेदन दिया जाएगा।बताया सभी अपराधी का चेहरा ढका हुआ था। सीएसपी संचालक ने बताया कि मामले को लेकर घटना के बाद उन लोगों के द्वारा रानीगंज पुलिस को मोबाइल पर भी सूचना दी गई थी। घटनास्थल पर रानीगंज की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here