जालौन: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, दाे झुलसे

0
274

जालौन, 03 जून (हि.स.)। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा कला में मंगलवार को एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय युवक एक लाइनमैन के साथ ट्यूबवेल की बिजली लाइन को ठीक करवा रहा था।

पचीपुरा कला निवासी युवक संजय अपने खेत में लगे ट्यूबवेल की बिजली लाइन में खराबी आने पर लाइनमैन संजीव की मदद से उसे ठीक करवा रहा था। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से युवक की वहीं मौत हो गई, जबकि लाइनमैन सहित एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने झुलसे व्यक्तियाें को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कोंच कोतवाली प्रभारी विजय शंकर पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कानूनी प्रक्रिया के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दी है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया है। उनका आरोप है कि हाईटेंशन लाइन्स की नियमित जाँच न होने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण ऐसी दुर्घटनाएँ होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here