सिरसा: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दी जानकारी

सिरसा, 3 जून (हि.स.)। भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 के तहत जिले में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत करवाने के लिए गांव-गांव प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के गांव डबवाली, अलीकां और शेरगढ़ में विशेष किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया। ये कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान सिरसा, केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार, कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत खेती, रोग प्रबंधन, फसल विविधता और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। प्रमुख वक्ताओं में केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. ऋषि कुमार, केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा डॉ. वनिता राजपूत, उपखंड कृषि अधिकारी डॉ. अमित शर्मा, तकनीकी अधिकारी डॉ. रामपाल और ब्लॉक कृषि अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार शामिल रहे।

प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ऋषि कुमार ने कपास की फसल में उच्च पैदावार के लिए अपनाई जाने वाली आधुनिक तकनीकों, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा गुलाबी सूंडी नियंत्रण हेतु फेरोमॉन ट्रैप लगाने की सलाह दी। उन्होंने ग्रीष्मकालीन मूंग में सफेद मक्खी नियंत्रण पर भी जोर दिया ताकि नरमे की मुख्य फसल में इसका प्रकोप रोका जा सके। डॉ. ऋषि कुमार ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें तकनीकी समाधान सुझाए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories