बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत

0
797

-परिजनों को पचास लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

लालकुआं।, 3 जून (हि.स.)। बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी यूपीसीएल के लाइनमैन सुनील सिंह दानू की हाई टेंशन लाइन पर काम करते हुए हुई मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। यह घटना उस समय हुई जब सुनील सिंह दानू ने प्रॉपर शटडाउन लेकर काम शुरू किया था, फिर भी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना ने यूपीसीएल और ऊर्जा मंत्रालय की कार्यप्रणाली की खामियों को उजागर कर दिया है।

भाकपा (माले) के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ से मुलाकात कर मांग की है कि सुनील सिंह दानू के परिजनों को पचास लाख रुपये का मुआवजा और उनकी पत्नी को यूपीसीएल में नौकरी दी जाए। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो। भाकपा (माले) नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि यूपीसीएल पूरी तरह से इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार है और सुरक्षा मानकों का पालन न होने के कारण ही लाइनमैन की जान गई। किसान महासभा नेता किशन बघरी ने बताया कि बिंदुखत्ता में पहले भी दो गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा के मानकों को सख्ती से लागू किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. कैलाश पाण्डेय, किशन बघरी, भाकपा (माले) बिंदुखत्ता एरिया सचिव पुष्कर दुबड़िया, आइसा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, विशाल सिंह गौतम आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here