वोट फॉर अर्थ,वोट फॉर डेमोक्रेसी थीम पर मतदाता साइकिल रैली

0
308

अररिया, 03 जून(हि.स.)। विश्व साइकिल दिवस से विश्व पर्यावरण दिवस तक त्रिदिवसीय स्वीप जागरूकता अभियान का शुभारंभ मंगलवार को साइकिल रैली से किया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर से मतदाता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया गया। इस साइकिल रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित समाहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। साइकिल रैली समाहरणालय अररिया से प्रारंभ होकर, थाना चैक से चाँदनी चैक होते हुए पुनः समाहरणालय पहुंच कर समाप्त हुई। साइकिल रैली में साइकिल चलाओ, वोटिंग बढ़ाओ, फिट भी, वोटर हिट भी का संदेश दिया गया।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। वे जिस दिन वोट हो घर से अवश्य निकले और मताधिकार का प्रयोग कर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वीप जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाता जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी मतदताा छूटे नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here