Thu, Mar 12, 2026
21 C
Gurgaon

हिसार के आदीश जैन का अंतरराष्ट्रीय मैथ ओलम्पियाड 2025 में चयन

हिसार, 3 जून (हि.स.)।शहर के सेक्टर 9-11 निवासी आदीश जैन का अंतरराष्ट्रीय मैथ ओलम्पियाड (आईएमओ) में चयन हुआ है जो कि शहर के लिए गर्व का विषय है। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष होता है, जिसमें सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेते हैं जिसमें प्रत्येक देश से 6 छात्रों का चयन होता है। इस ओलम्पियाड के लिए सरकार द्वारा निर्धारित चार चरणों में छात्रों का चुनाव किया जाता है जिसके तीसरे चरण में राष्ट्रीय स्तर पर आईएनएमओ द्वारा लगभग 70 छात्रों का चयन किया गया। होमी भाभा सेंटर फॉर साईंस एजुकेशन एवं टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च द्वारा ट्रेनिंग के बाद पूरे भारत से हिसार के आदीश जैन सहित 6 छात्रों का चयन किया गया। ये छात्र जुलाई 2025 में आस्ट्रेलिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैथ ओलम्पियाड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विगत वर्ष इस ओलम्पियाड में भारत का चौथा स्थान था, जिसके प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में वीडियो काल करके बधाई दी थी। आदीश के पिता डॉ. विक्रम जैन एवं माता डॉ. विनीता जैन आधार अस्पताल में चिकित्सक हैं। यद्यपि आदीश का पूरा परिवार डॉक्टरी पेशे से जुड़ा है, फिर भी लीक से हटकर अलग राह चुनकर उसमें खुद को स्थापित करना एक साहसिक कदम रहा, जिसमें परिवार एवं शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा। आदीश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ओपी जिन्दल स्कूल हिसार से की है, और वे आगे गणित में शोध करना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी यह उपलब्धि विद्यार्थियों को प्रेरणा देगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories