गंगा जल आपूर्ति योजना विषय पर परिचर्चा का आयोजन

0
310

अररिया 03 जून(हि.स.)। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस के मौके पर मंगलवार को उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी की अध्यक्षता में पेयजल संकट वाले क्षेत्रों के लिए गंगा जल आपूर्ति योजना विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में सम्बंधित 15 विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ कर्मियों ने भाग लिया। साथ ही जल जीवन हरियाली अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 में किये गए कार्यों का ब्यौरा दिया गया। साथ ही आने वाले समय किये जाने वाले कार्यों का रुपरेखा भी बताई गयी।

परिचर्चा को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने बताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से इस अभियान अंतर्गत विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य को ससमय पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल जल संरक्षण नहीं बल्कि पर्यावरण संतुलन की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here