Fri, Mar 13, 2026
20 C
Gurgaon

सांवलियाजी दर्शनार्थ जा रहे पदयात्री से चाकू की नाेेंक पर लूट, दो थानों के काटे चक्कर

चित्तौड़गढ़, 3 जून (हि.स.)। जिले में आसावरा माताजी से सांवलियाजी जाने वाले सड़क मार्ग पर पदयात्रियों से लूट का मामला सामने आया है। सांवलियाजी जा रहे पांच पदयात्रियों में से एक पदयात्री के साथ चाकू की नोंक पर लूट की हुई है। तीन अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और युवक से मारपीट कर मोबाइल छीन कर भाग छूटे। यह पदयात्री खाेड़िप से सांवलिया जी पदयात्रा को निकले थे। वहीं रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए पीड़ित को भदेसर व मंडफिया थाने के चक्कर काटने पड़े।

जानकारी के अनुसार खोड़िप निवासी मनोज कुमार पुत्र चेनराम कुमावत अपने चार साथी हरिश, पवन, कन्हैयालाल और शुभम के साथ दर्शन के लिए निकले थे। आसावरा माताजी के थोड़ी ही दूर चलने के बाद तरजेला गांव के समीप तीन अज्ञात बदमाश बिना नम्बर की बाइक लेकर वहां पहुंचे। मनोज के समीप पहुंचते ही बाइक पर लगे हुए लकड़ी के डंडे से मारपीट करने लगे। इनमें से एक युवक ने चाकू निकाल कर गर्दन पर लगा दिया और पदयात्री का मोबाइल छीन लिया। एकाएक हुई घटना से मनोज घबरा गया। उसके साथी आगे पीछे चल रहे थे। वहीं कुछ दूरी पर प्रतापगढ़ के पदयात्री भी थे। मनोज के चिल्लाने पर वे भी समीप आ गए। इस दरमियान तीनों युवक बाइक से भाग छूटे। पीड़ित मनोज ने बताया कि तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसलिए उनकी शक्ल नहीं देख पाए। इधर, लूट की घटना के बाद तुरंत 112 पर कॉल लगाया और जानकारी दी गई। वहीं मंडफिया और भदेसर दोनों थानों को भी सूचित किया गया। इसके बाद पीड़ित मनोज को 112 पर मंडफिया थाने जाने को कहा तो वह अपने दोस्तों के साथ बस पकड़ कर मंडफिया पहुंचा। लेकिन वहां पर उसे अपने क्षेत्र का मामला नहीं बता कर भदेसर भेज दिया। भदेसर जाने के बाद उसे फिर से मंडफिया का क्षेत्राधिकार बता कर मंडफिया जाने को कहा। आखिरकार युवक फिर से मंडफिया पहुंचा तब जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories