Fri, Mar 13, 2026
29 C
Gurgaon

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन कराएगी दक्षिण भारत दर्शन यात्रा

जयपुर, 3 जून (हि.स.)। भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए दक्षिण भारत दर्शन विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह यात्रा 13 अगस्त 2025 को सीकर जंक्शन से आरंभ होगी, जो जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ होते हुए रवाना होगी।

बारह दिवसीय इस धार्मिक यात्रा में यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों — रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्रा का संचालन भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त इकॉनमी वातानुकूलित एवं गैर-वातानुकूलित कोच, बायो-टॉयलेट्स और आधुनिक किचन कार जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी।

आईआरसीटीसी, जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर के अनुसार, इस यात्रा को यात्रियों की सुविधा और बजट के अनुसार तीन श्रेणियों—इकॉनमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट—में विभाजित किया गया है। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, 13 अगस्त को सीकर से प्रस्थान के बाद ट्रेन 15 अगस्त को रामेश्वरम पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 16 अगस्त को रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद 17 अगस्त को ट्रेन मदुरै पहुंचेगी, जहां शाम को मीनाक्षी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे और फिर कन्याकुमारी के लिए प्रस्थान किया जाएगा। 18 अगस्त को कन्याकुमारी भ्रमण के उपरांत ट्रेन रेणीगुंटा की ओर रवाना होगी, जिससे 19 अगस्त को मरकापुर पहुंचा जाएगा। 20 अगस्त को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे। 22 अगस्त को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन के उपरांत यात्रा की वापसी शुरू होगी, जो 24 अगस्त को सीकर में समाप्त होगी। इस यात्रा में सभी यात्रियों को कन्फर्म बर्थ, होटल-आवास, संपूर्ण भोजन (नाश्ता, दोपहर व रात्रि का भोजन), स्थानीय परिवहन और मंदिर दर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही, यह यात्रा बीमा सुरक्षा के साथ प्रदान की जाएगी। भारत सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय द्वारा स्वीकृत दिशा-निर्देशों के अंतर्गत एलटीसी (लीव ट्रैवल कन्सेशन) का लाभ भी उठा सकते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories