Fri, Mar 13, 2026
26 C
Gurgaon

ढलियारा में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ, विधायक आशीष बुटेल रहे मुख्यातिथि

धर्मशाला, 03 जून (हि.स.)। कांगड़ा जिला के देहरा स्थित राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में 32वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ मंगलवार को पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल किया। विधायक ने कहा कि विज्ञान सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 550 विद्यार्थी व शिक्षक विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे मैथेमेटिक्स ओलंपियाड, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, साइंस क्विज, साइंस स्किट व इनोवेटिव साइंस मॉडल में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के 22 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।

विधायक ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद दिया क्योंकि इस आयोजन के लिए केंद्र सरकार द्वारा फंड उपलब्ध नहीं करवाया गया था फिर भी मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को करवाया जिससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होगी।

इस सम्मेलन में विधायक ने बाल वैज्ञानिकों की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सम्मेलन के शुभारंभ पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विधायक ने कहा कि प्रदेश में पहली बार मेरिट में आने वाले 50 विद्यार्थियों को सिंगापुर और कंबोडिया के भ्रमण में भेजा गया ताकि उनमें आत्मविश्वास बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे है और इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 5-5 करोड़ की पहली किस्त भी जारी की जा चुकी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories