हरिद्वार: अनियंत्रित कार गंगनहर में गिरी, एक की मौत, अन्य की तलाश जारी

हरिद्वार, 04 जून (हि.स.) – जनपद हरिद्वार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई, जिससे कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और आपदा राहत दल ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारसन चौकी पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एक कार गंगनहर में गिर गई है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से कार तक पहुंच बनाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान धर्मेंद्र पुत्र बलबीर सिंह, निवासी भोगांव सहारा मैनपुरी (उम्र 49 वर्ष) के रूप में हुई है। पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड के जरिए की गई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में कुल कितने लोग सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है और अन्य संभावित यात्रियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर तैनात है।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर एक तीव्र मोड़ है, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories