शहीद एएसपी आकाश गिरपुंजे को गार्ड ऑफ ऑनर, पत्नी ने नम आंखों से दी अंतिम सलामी

0
246

📍 रायपुर, 10 जून (हि.स.) — सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को सोमवार सुबह रायपुर के माना पुलिस बटालियन परिसर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। माहौल बेहद गमगीन हो गया जब उनकी पत्नी, मां और छोटे बेटे ने रोते हुए उन्हें अंतिम सैल्यूट दिया। उनके पिता बिलखते रहे और अंतिम विदाई का दृश्य हर आंख नम कर गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण सावविजय शर्मा, और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले सुबह उनकी अंतिम यात्रा कुशालपुर स्थित निवास से निकली। लोगों ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से उन्हें विदाई दी। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका पार्थिव शरीर महादेव मुक्तिधाम ले जाया गया, जहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

उल्लेखनीय है कि शहीद आकाश गिरपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। सुकमा में नक्सली आईईडी ब्लास्ट के दौरान सोमवार को वे शहीद हो गए। वे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here