एफआईएच हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के खिलाफ दो मुकाबलों के लिए तैयार भारतीय पुरुष हॉकी टीम

0
398

📍 नई दिल्ली, 10 जून (हि.स.) — एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024/25 के यूरोपीय चरण में अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले दो अहम मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों मैच एम्स्टर्डम में खेले जाएंगे, जहां टीम हालिया हार से उबरकर जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी।

अब तक भारत और अर्जेंटीना के बीच के मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। एफआईएच प्रो लीग 2023/24 में भारत ने अर्जेंटीना को दो बार हराया था, जिनमें एक जीत शूटआउट में मिली थी। पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर में भी दोनों टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं।

टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, “अर्जेंटीना एक मजबूत टीम है। हम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि टीम ने रणनीति, संयोजन और प्रदर्शन पर जमकर मेहनत की है और कोचिंग स्टाफ का समर्थन लगातार मिल रहा है।

भारत फिलहाल 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और टीम को आगे 6 मुकाबले और खेलने हैं। इन मैचों में भारत को अधिकतम अंक जुटाकर एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की क्वालीफिकेशन की राह मजबूत करनी होगी।

भारतीय टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ अब तक रेगुलेशन टाइम में कोई हार नहीं झेली है। अब एम्स्टर्डम में होने वाले दोनों मुकाबलों में टीम इस रिकॉर्ड को कायम रखने और अंकों की स्थिति सुधारने के इरादे से उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here