कैंसर सर्जरी के बाद सामने आया दीपिका कक्कड़ का पहला वीडियो, भावुक होकर कहा- तहेदिल से शुक्रिया

0
555

📍 मुंबई, 10 जून (हि.स.)टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़, जो इन दिनों स्टेज-2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं, ने अपनी 14 घंटे लंबी सर्जरी के बाद पहली बार पति शोएब इब्राहिम के व्लॉग में नज़र आकर फैंस को राहत और उम्मीद दी है। वीडियो में दीपिका भावुक नजर आईं और सभी प्रशंसकों के प्यार और दुआओं के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया।

दीपिका ने कहा, “अस्पताल में हर कोई मेरे लिए प्रार्थना कर रहा था। अब मैं पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं और हर दिन खुद को थोड़ा और मजबूत पा रही हूं।” उन्होंने यह भी साझा किया कि लिवर में बॉल के आकार का ट्यूमर था, जो जांच के बाद कैंसर निकला। 3 जून को हुई सर्जरी सफल रही और अब वह धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रही हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भावुक हो उठे हैं और दीपिका के हौसले की जमकर सराहना कर रहे हैं। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here