इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

0
195

कानपुर, 10 जून (हि.स.)। कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों काे किसी तरह शांत कराया और तहरीर के आधार पर अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कानपुर देहात पलिया बांसखेड़ा गांव निवासी रामदास का बेटा अमन कुमार (23) के पेट में अचानक दर्द हुआ। जिसके चलते शनिवार को घबराए परिजन उसे लेकर बिल्हौर स्थित एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टराें ने उसे कल्याणपुर स्थित चंद्र हॉस्पिटल भेज दिया।

पीड़ित पिता के मुताबिक चंद्र हॉस्पिटल में मृतक अमन की सेहत में कुछ सुधार आया था और वह अच्छे से बात भी कर रहा था लेकिन रविवार की शाम डॉक्टर ने उसे आईसीयू में एडमिट कर लिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि बिना किसी सूचना के सोमवार की देर रात अस्पताल स्टाफ अमन को स्ट्रेचर पर बिठाकर कहीं ले जा रहे थे। विरोध करने पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि अमन की मौत हो गई है। इस पर परिजनाें ने अस्पताल के खिलाफ विराेध दर्ज कराने लगे और इलाज में लापरवाही का आराेप लगाया।

एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here