तिब्बत में भूकंप से भारी तबाही, चीन की सरकारी मीडिया का दावा- मरने वालों की संख्या 53 पहुंची, 62 लोग घायल

काठमांडू, 7 जनवरी (हि.स.)। तिब्बत और नेपाल के बड़े हिस्से में मंगलवार सुबह आए भूकंप ने तिब्बत में भारी तबाही मचाई है। 7.1 की तीव्रता से आए भूकंप में 50 से अधिक लोगों की मौत की खबर है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। भूकंप प्रभावित इलाके की ज्यादातर इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कुछ इमारतें ध्वस्त भी हुई हैं।

आज सुबह तिब्बत के शिगात्से को केंद्रबिंदु बनाते हुए आए 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के चपेट में आकर अब तक 53 लोगों के मौत होने की जानकारी दी गई है। चीन की सरकारी मीडिया सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप की चपेट में आकर सुबह 11 बजे तक मारने वालों की तादाद 53 पहुंच गई है जबकि 63 घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक घंटे पहले ही मरने वालों का आंकड़ा 36 बताया गया था जो एक घंटे में ही बढ़ कर 53 हो गया है। जितनी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, उससे मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

चीन के सरकारी टीवी चैनल सीजीटीएन की तरफ से जो दृश्य दिखाई जा रहे हैं, उससे तिब्बत के शिगात्से क्षेत्र में बड़े नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। बड़ी संख्या में घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन तस्वीरों को देखकर यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि कुछ घंटे के भीतर बड़े नुकसान के आंकड़े सामने आ सकते हैं।

नेपाल-चीन सीमा पर रहे शिगात्से में आज सुबह आए भूकंप का असर तिब्बत के दक्षिणी क्षेत्र के अलावा नेपाल, भारत, भूटान और बांग्लादेश तक महसूस किया गया था। हालांकि नेपाल में इस भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर फिलहाल नहीं है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories